Top 10 Singer in India (2020)
10 ) Alka Yagnik
जन्म :- 20 मार्च, 1966
जन्म स्थल :- कोलकाता, इंडिया
अल्का याग्निक एक भारतीय प्लेबैक गायिका हैं। वह महिला प्लेबैक सिंगर की श्रेणी में एकमात्र नामांकित होने का रेकॉर्ड रखती है। उसने बीस से अधिक भाषाओं में गाया है। 80 के दशक में जब करियर की शुरुआत के दौरान, उनके सबसे बड़े प्रतिस्पर्धी लता मंगेशकर और आशा भोसले थे। अल्का याग्निक ने एक बार इंटरव्यू में बताया कि वह अपने समय के दौरान रोजाना पांच गाने रिकॉर्ड करते थे। अल्का याग्निक ने 1114 फिल्मों में 2486 हिंदी गाने गाए हैं। अल्का याग्निक को फिल्म फेर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिमेल प्लेबैक सिंगर और नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है।
शंकर माधवन प्लेबैक सिंगर और कंपोजर है। वे केरेला की फेमली से आते हे। उन्होंने छोटी सी उम्र में हिंदुस्तानी शास्त्रीय और कर्नाटक संगीत सीखा, और पांच साल की उम्र में वीणा बजाना शुरू किया। शंकर माधवन ने 1988 में कम्प्यूटर सायन्स और सॉफ्टवेयर इंजिनीअर की डिग्री पूरी की थी। सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने के बाद महादेवन ने 30 की उम्र में संगीत में अपना फिर से कदम बढ़ाया। शंकर माधवन को फिल्म फेर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर, नेशनल फिल्म अवॉर्ड जैसे कई सारे अवॉर्ड मिले है और इंडिया का पद्म श्री अवॉर्ड भी शंकर माधवनजी को मिला है।
8 ) Armaan Malik
जन्म :- 22 जुलाई, 1995
जन्म स्थल :- मुंबई, इंडिया
अरमान मलिक एक सिंगर के साथ साथ सॉन्ग राइटर और एक्टर भी है। जानने वाली बात तो ये हे की उन्होंने हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, बंगाली, गुजराती और मराठी में कई सॉन्ग बनाये है। "Kaccha Limboo" मूवी में उन्होंने गीत गा कर अपने करियर की ऑन स्क्रीन शरुआत की थी। द वॉयस इंडिया में जज बनने से अरमान मलिक इंडिया के ईतिहास में सबसे यंगेस्ट जज बन गए।
7 ) Sonu nigam
सोनू निगम प्लेबैक सिंगर और कंपोजर है। उन्होंने अंग्रेजी, बंगाली, ओडिया, मणिपुरी, गुजराती, तमिल, तेलुगु, मराठी, नेपाली, मैथिली, मलयालम और कई सारी भारतीय भाषाओं में भी सॉन्ग गाया है। उन्हें "Lord of Chords" भी माना जाता है। सोनू निगम ने सिर्फ चार साल की उम्र में अपने कैरियर की शुरुआत की, जब वह मोहम्मद रफ़ी के गीत "क्या हुआ तेरा वादा" गाने के लिए स्टेज पर अपने पिता अगम कुमार निगम के साथ आये थे। ज्योतिष मान्यता की वजह से एक बार अपना नाम बदल कर "Sonu niigaam" कर दिया था पर थोड़े ही समय में वापिस अपना सही नाम कर दिया था। उन्होंने रोमांटिक, रॉक, सैड, भक्ति, ग़ज़ल और देशभक्ति के गीत भी रिकॉर्ड किए हैं। उनका पहला रिलीज़ किया गया गाना 1992 में "आजा मेरी जान" फिल्म का "ओ आस्मान वाले" था। और अपने एक्टिंग करियर की शरुआत 1983 में "Bettab" फिल्म में की थी। सोनू निगम को फिल्म फेर अवॉर्ड, नेशनल फिल्म अवॉर्ड जैसे कई सारे अवॉर्ड मिले है और सच कहे तो इसकी अवार्ड लिस्ट बहोत ही बड़ी हे।
6 ) Shaan
जन्म :- 30 सप्तम्बर, 1972
जन्म स्थल :- मध्य प्रदेश, इंडिया
"शान" उसका पूरा नाम नहीं हे बल्कि पूरा नाम "शान्तानु मुखर्जी" है। शान एक Playback singer, Television presenter, Music director, Actor और Lyricist है। उन्होंने अपने यह करियर की शुरुआत 1989 में सिर्फ 17 साल की उम्र में की थी। शान को "गोल्डन वॉयस ऑफ इंडिया", "वॉयस ऑफ पैराडाइज", "मैजिशियन ऑफ मेलोडी" और "वॉयस ऑफ यूथ" जैसे बड़े बड़े खिताबों से नवाजा गया है। उन्होंने "Sa Re Ga Ma Pa", "Sa Re Ga Ma Pa L'il Champs", "Star Voice of India" और "STAR Voice of India 2" होस्ट किया है। एक बच्चे के रूप में, शान ने अपने करियर की शुरुआत छोटी मोटी ऐड के लिए जिंगल गाने से की। 1989 में फिल्म "परिंदा" में, सिर्फ 17 साल की उम्र में, शान ने "कितनी है प्यारी प्यारी दोस्ती हमारी" में एक ही पंक्ति में गाई थी। शान को फिल्म फेर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर, Zee Cine award जैसे कई अवॉर्ड मिले है।
5 ) Kailash kher
जन्म :- 1972
जन्म स्थल :- उत्तर प्रदेश, इंडिया
कैलाश खेर भारत के बहोत ही जाने माने फॉल्क सिंगर है। इसके अलावा वो पॉप, सूफी, पॉप रॉक जैसे गाने गाते है। कैलाश खेर को 2017 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार भी दिया गया है और दो बार फिल्म फेर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर भी मिला है। इन्होने 1999 में अपने दोस्त के साथ अपना बिज़नेस शुरू किया पर वो ना कामियाब रहे और आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। फिर 2001 में दिल्ही से मुंबई आ गए। उन्होंने कोका-कोला, सिटी बैंक, पेप्सी, आईपीएल और होंडा मोटर साइकिल जैसे बड़े ब्रांडों के विज्ञापनों में गाया है। उनका गीत "अल्लाह के बंदे" बहुत लोकप्रिय हुआ और इस गीत ने उन्हें बॉलीवुड में एक लोकप्रिय गायक बना दिया।
4 ) A R Rahman
जन्म :- 06 जनवरी, 1967
जन्म स्थल :- मद्रास, इंडिया
"अल्लाहरखा रहमान" ये इसका पूरा नाम है। उनका निक नेम "इसाई पुयल" और "मोजार्ट ऑफ मद्रास" भी रखा गया है। रहमान को 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 2 Academy Awards, 2 Grammy Awards, a BAFTA Award, a Golden Globe Award, 15 फिल्म फेर अवॉर्ड, 17 फिल्म फेर अवॉर्ड-साउथ मिले है। 2010 में भारत सरकार ने उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया था। रहमान का फिल्मी करियर 1992 में शुरू हुआ जब उन्होंने अपने बैकयार्ड में रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग स्टूडियो पंचथन रिकॉर्ड इन की शुरुआत की थी। रहमान ने 24 नवंबर 2009 को भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की विदेश यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा आयोजित व्हाइट हाउस में राज्य डिनर में अपना परफॉर्म किया था। रेहमान भारत के बहोत ही जानेमाने सिंगर है।
3 ) Shreya Ghoshal
श्रेया घोषाल सिंगर, कम्पोज़र और म्यूजिक प्रोड्यूसर है। श्रेया को 4 नेशनल फिल्म फेर अवॉर्ड, 4 केरल राज्य फिल्म अवॉर्ड, 2 तमिलनाडु राज्य फिल्म अवॉर्ड, 7 फिल्मफेर अवॉर्ड, 6 बेस्ट फिमेल प्लेबैक सिंगर और 10 फिल्मफेर अवॉर्ड-साउथ मिला है। उन्होंने कई विभिन्न भारतीय भाषाओं में फिल्मी गाने और एल्बमों के लिए गाने रिकॉर्ड किए हैं और खुद को भारतीय सिनेमा के एक प्रमुख गायक के रूप में स्थापित किया है। श्रेया ने 4 की उम्र में ही संगीत सीखना शुरू किया था और 16 की उम्र में उन्हें फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की माँ ने देखा था, जब उन्होंने टेलीविजन गायन रियलिटी शो "सा रे गा मा पा" में जित हासिल की थी। उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के ओहियो राज्य द्वारा सम्मानित किया गया है, जहां गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने "26 जून, 2010" को "श्रेया घोसाल दिवस" के रूप में घोषित किया है। उनका पहला रिकॉर्ड किया गया गीत "गणराज रंगी नाचतो" था जो मूल रूप से लता मंगेशकर द्वारा गाया गया एक मराठी गीत का एक कवर रूप है।
2 ) Neha kakkar
जन्म :- 06 जून, 1988
जन्म स्थल :- उत्तरप्रदेश, इंडिया
नेहा कक्कर के पिता कोलाज के बहार समोसा बेचते थे और माता दुसरो के यहाँ बर्तन साफ करने जाती थी। परिवार के लिए थोड़ा "योगदान" की उम्मीद करते हुए, सिर्फ चार साल की उम्र में अपने भाई-बहनों के साथ स्थानीय समारोहों और धार्मिक आयोजन में भजन गाना शुरू कर दिया, जिसे उन्होंने अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने का श्रेय दिया। वे एक दिन में चार से पांच जागरण में भाग लिया करती थी जहा उसे बहोत सिखने को मिला। 2004 में सिर्फ 16 साल की उम्र में अपने भाई टोनी कक्कर के साथ मुंबई में आ गई। 2006 में, 16 वर्ष की उम्र में इंडियन आइडल के दूसरे सीज़न के लिए ऑडिशन दिया, जहाँ वह शो में जल्दी ही बाहर हो गए। सबसे छोटी प्रतिभागी होने के नाते, वह स्वाभाविक रूप से सेट पर "लाड़ प्यार" कर रही थी, इस शो ने उसे "महान यादें और प्रसिद्धि" दी। इसके अलावा कई अवार्ड भी मिले है।
1 ) Arijit singh
जन्म :- 25 अप्रैल, 1987
जन्म स्थल :- वेस्ट बंगाल, इंडिया
अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2005 में समकालीन रियलिटी शो, गुरुकुल में भाग लेकर की थी और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और कुमार तौरानी ने इसे ढूंढा था। 2013 में जब आशिकी 2 फिल्म में "तुम ही हो" और "चाहु में या ना" रिकॉर्ड किया तब से वे बहोत चर्चे में आ गए। स्पॉटिफाई द्वारा अरिजीत सिंह को 2019 का सबसे सुव्यवस्थित भारतीय कलाकार घोषित किया गया है। तीन साल की उम्र में, उन्होंने हजारी भाई के पास शिखना शुरू किया, और नौ साल की उम्र में उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत में आगे सीखने के लिए सरकार से शिष्यवृति मिली थी। अरिजीत की तुलना अक्सर आतिफ असलम से इसी तरह की आवाज और टोन के लिए की जाती है। अरिजीत सिंह को 4 मिर्ची म्यूजिक अवार्ड, 6 फिल्मफेयर अवार्ड, एक स्टारडस्ट अवार्ड, 3 आईफा अवार्ड, 2 ज़ी सिने अवार्ड और 2 स्क्रीन अवार्ड मिले हैं। उन्हें 2016 से 2020 तक लगातार पांच वर्षों के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले और ये पहली बार हुआ है।
Thankyou so much,
कोई टिप्पणी नहीं
Thankyou Dear.... For your best review and For giving your precious Time.